मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍यप्रदेश में ठंड का दौर जारी, ग्‍वालियर-चंबल समेत 34 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍यप्रदेश में ठंड का दौर जारी, ग्‍वालियर-चंबल समेत 34 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी हो गया है। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार हवाओं के साथ नमी आने के कारण आज शनिवार को प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिरने की संभावना है। हालांकि अगले 48 घंटों में शीतलहर चलने से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह ओले-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। 11 और 12 जनवरी को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, नर्मदापुरम, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, हरदा, बैतूल और बुरहानपुर में शनिवार को ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जनवरी से तेज सर्दी का तीसरा दौर फिर से आएगा। इस महीने 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलेगी। वहीं, 12 जनवरी को जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में बारिश हो सकती है। 13 जनवरी को इस दिन मौसम साफ रहेगा।प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में 25.8 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री, ग्वालियर में 21.5 डिग्री, उज्जैन में 28 डिग्री और जबलपुर में पारा 24.8 डिग्री रहा। बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, मंडला, सिवनी, उमरिया में पारा 26 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, सीधी में पारा 22 डिग्री से कम रहा। शुक्रवार की रात में भी कुछ शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन पचमढ़ी, कल्याणपुर, मंडला, अमरकंटक, उमरिया, राजगढ़, रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, मलाजखंड, रायसेन, टीकमगढ़, नौगांव, सीधी, सतना, रतलाम, दमोह, धार, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और गुना में पारा 10 डिग्री से कम ही रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। कल्याणपुर में 2.8 डिग्री, मंडला में 3.5 डिग्री, अमरकंटक में 4.8 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 7 डिग्री, इंदौर में 9.8 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें