मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में ठंड की दस्तक शुरू, पचमढ़ी में रात का तापमान 17 डिग्री से कम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में ठंड की दस्तक शुरू, पचमढ़ी में रात का तापमान 17 डिग्री से कम

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अभी भी कई जिलो में बारिश का दौर जारी है। साथ ही ठंड की दस्तक भी हो गई है। ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम है। इनमें जबलपुर, खजुराहो, पचमढ़ी, मंडला, नौगांव, रीवा, टीकमगढ़, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन शामिल हैं। पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 17 डिग्री के नीचे है। यहां दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। ऐसा ही मौसम आगे भी बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 सिस्टम का असर है। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पिछले 8 दिन से राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। खंडवा में करीब पौने 2 इंच पानी गिर गया। इंदौर में शाम होते ही बारिश शुरू हुई तो आलीराजपुर भी भीग गया। जबकि राजधानी भोपाल में पूरे दिन बादल छाए रहे।प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान नहीं है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। जिसका असर 25 अक्टूबर से देखने को मिल सकता है। खासकर पूर्वी हिस्से के जिलों में गरज-चमक और बादल की स्थिति बन सकती है। वहीं, दिन में कई शहरों में गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को खजुराहो में पारा 36.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जबकि पचमढ़ी में सबसे कम 27.6 डिग्री तापमान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें