मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

देश का कोयला उत्पादन जून में 14 फीसदी बढ़कर 8.46 करोड़ टन पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश का कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में

जून 2024 में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल जून में कोयला का उत्पादन

14.49 फीसदी बढ़कर 84.63 मीट्रिक टन पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी अवधि

में 73.92 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन हुआ था।

कोयला

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून में कोल इंडिया

लिमिटेड (सीआईएल) ने 63.10 मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन किया है, जो सालाना

आधार पर 8.87 फीसदी अधिक है। पिछले साल सामान अवधि में सीआईएल ने 57.96

मीट्रिक टन कोयला उत्पादन किया था। इसके अलावा जून में कैप्टिव और अन्य

द्वारा कोयला उत्पादन 16.03 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले साल की सामान अवधि

में 10.31 मीट्रिक टन की तुलना में 55.49 फीसदी की वृद्धि है।

मंत्रालय

के मुताबिक जून में भारत का कोयला उठाव 85.76 मीट्रिक टन था, जो पिछले साल

की समान अवधि के दौरान 77.86 मीट्रिक टन की तुलना में 10.15 फीसदी अधिक

है। इसके अलावा 30 जून, 2024 तक कोयला कंपनियों के पास मौजूद कोयले का

भंडार बढ़कर 95.02 मीट्रिक टन तक पहुंच गया। कोयला भंडार में यह उछाल 41.68

फीसदी की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। कोयला मंत्रालय के

मुताबिक ताप बिजली संयंत्रों (टीपीपी) में कोयले का भंडार भी बढ़कर 4.67

करोड़ टन हो गया है, जो सालाना आधार पर 30.15 फीसदी अधिक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें