मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।

अभिषेक बच्चन ने कहा, ''ईटीपीएल को लेकर रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। हमने छठी टीम के तौर पर डबलिन गार्डियंस का ऐलान किया है। इस लीग में अब कुल छह टीमें हो चुकी हैं, जिनमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम शामिल हैं। यहां सभी शहरों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।

''

अभिषेक बच्चन ने कहा, ''डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उनको टीम से जोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जिस दिन उनसे बातचीत शुरू हुई, उन्होंने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी चर्चाएं और मीटिंग्स बेहद सहज रही।

''

अभिषेक ने आगे कहा, ''मुझे राहुल द्रविड़ की यह बात काफी पसंद आई कि वह सिर्फ बिजनेस पहलू पर नहीं, बल्कि क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनके लिए खिलाड़ियों की क्वालिटी और खेल का स्तर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम जानते थे कि उनका फोकस क्रिकेट पर होगा। मैं उन्हें ईटीपीएल में मालिक के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।

''

ईटीपीएल के खिलाड़ियों को लेकर भी अभिषेक बच्चन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी आईपीएल के बाहर नहीं खेल सकते, इसलिए ईटीपीएल में भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन दुनियाभर के कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं, जो इसे एक मजबूत टूर्नामेंट बनाते हैं। यह समय बेहद रोमांचक होगा।''

क्रिकेट और ओलंपिक को लेकर अपनी राय रखते हुए अभिषेक ने कहा, ''यह खेल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।

अगर क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है तो यह पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी है, वह ओलंपिक जैसे मंच पर और भी बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें