मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘दिल्ली पवेलियन’ का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘दिल्ली पवेलियन’ का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारत मंडपम में 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में ‘दिल्ली पवेलियन’ का उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से प्रारंभ हो गया है और दिल्ली पवेलियन इस वर्ष भी नवाचार, महिला-शक्ति और स्थानीय उद्यमिता की चमक को बखूबी प्रदर्शित कर रहा है।मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों से दिल्ली पवेलियन आने का आग्रह करते हुए कहा है कि परिश्रम, कौशल और संघर्ष से पहचान बना रहीं हमारी मेहनतकश बहनों तथा स्थानीय उद्यमियों के उत्कृष्ट उत्पादों और प्रतिभा को प्रोत्साहित करें।इस व्यापार मेले की थीम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' पर आधारित है। मेले का आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा किया गया है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहयोगी राज्य हैं।आईटीपीओ के मुताबिक भारत मंडपम के द्वारों पर टिकट की बिक्री नहीं होगी। टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशन पर उपलब्‍ध है। मेले का टिकट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सारथी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।व्यापार में वयस्कों के लिए 500 रुपया (कार्य दिवस, 14-18 नवंबर), जबकि 80 रुपया (सार्वजनिक कार्य दिवस, 19-27 नवंबर, सप्ताहांत को छोड़ कर), 150 रुपया (सार्वजनिक सप्ताहांत/छुट्टियों पर)। वहीं, बच्चों के लिए 200 रुपया (कार्यदिवस, 14-18 नवंबर), 40 रुपया (सार्वजनिक कार्यदिवस, 19-27 नवंबर, सप्ताहांत को छोड़ कर) और 60 रुपये (सार्वजनिक सप्ताहांत/छुट्टियों पर) है। इसमें प्रवेश के लिए टिकट दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और आईटीपीओ वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें