मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोस : चुनाव प्रचार की पिच पर सीएम योगी का शतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

37 दिनों में मुख्यमंत्री योगी ने सौ स्थानों में जनता से हुए रूबरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सुमार

फायरब्रांड नेता भगवाधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी सभाओं की

डिमांड अधिक है। इसका प्रमाण है इस लोकसभा चुनाव के दौरान 37 दिनों में

उनके सौ कार्यक्रम। उन्होंने 37 दिन में 100 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम

किया है।

मुख्यमंत्री योगी की यह सभाएं उत्तर प्रदेश और प्रदेश के

बाहर अन्य राज्यों में हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने उन्हीं नेताओं की

सबसे अधिक सभाएं लगाती है जिनकी डिमांड होती है। योगी के चुनावी सभाओं की

डिमांड है।

मिली जानकी के मुताबिक 37 दिनों में 100 स्थानों

पर जनसंवाद कार्यक्रम किया है। सीएम योगी ने 27 मार्च को मथुरा में

प्रबुद्ध सम्मेलन से चुनाव प्रचार शुरू किया था। उन्होंने कुल 15 प्रबुद्ध

सम्मेलन किए। अब तक उनकी 73 जनसभाएं हुई हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने अब

10 रोड शो किए हैं। लोकसभा संचालन समिति की दो बैठक में भी कार्यकर्ताओं का

मार्गदर्शन किया है। सीएम योगी ने महाराष्ट्र में 6, राजस्थान में 4 जनसभा

व दो रोड शो किए हैं। योगी ने उत्तराखंड में 4, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़

में 3-3, बिहार में 2 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। योगी ने मध्य

प्रदेश-जम्मू में भी एक-एक जनसभा को संबोधित किया है।

पहली बार नहीं

है जब योगी की चुनाव प्रचार में इतने कार्यक्रम लग रहे हैं। देश के किसी

भी राज्य में कोई चुनाव होने पर उनके कार्यक्रमों की डिमांड बढ़ जाती है।

योगी का आक्रामक तेवर विपक्ष को जितना चुभता है, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम

जनता को उतना ही अपनी ओर खींचता है। यही वजह है कि सीएम योगी के इतने

कार्यक्रम लग रहे हैं।

उन्नाव की चुनावी सभा में यूपी विधान सभा के

पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ऐसे नेता हैं जिनके आगमन से ही साक्षी महाराज की जीत पक्की हो गयी है।

मुख्यमंत्री योगी के राज की कानून व्यवस्था की चर्चा प्रदेश में ही नहीं

बल्कि देश के अन्य राज्यों और देश के बाहर दुनिया में भी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें