मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी के बिहार दौरे से एनडीए की मुसीबत शुरू हो जाएगी: पप्पू यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी के बिहार दौरे से एनडीए की मुसीबत शुरू हो जाएगी: पप्पू यादव

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि योगी के दौरे से एनडीए की मुश्किलें शुरू हो जाएंगी।

आईएएनएस से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार नफरत की भूमि नहीं है। यह गुरु गोविंद, महात्मा बुद्ध, लोहिया, जेपी, महात्मा गांधी, बाल्मीकि, राष्ट्रकवि दिनकर, विद्यापति और राजेंद्र बाबू की धरती है, जो शांति और प्रगति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि योगी जी को समझना चाहिए था कि बिहार नफरत की भूमि नहीं, शांति की भूमि है।

महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने गठबंधन को मजबूत करती है और उसे सम्मान देती है। उन्होंने बताया कि गठबंधन की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा, "हम दो कदम पीछे हटकर गठबंधन को मजबूत करने को तैयार हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री बनना है, उन्हें अहंकार छोड़ना होगा। हम सम्मान देने को तैयार हैं।

सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पप्पू यादव ने कांग्रेस को बिहार में मजबूत करने का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कहे कि पप्पू यादव कोहिनूर है, तो बिहार एक तरफ हो जाएगा। राहुल गांधी बस हमें आशीर्वाद दे दें।

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई दिल्ली जा रहा है, कोई नाराज है।

मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए भी बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछता।

उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, लेकिन चुनाव बाद क्या होगा, सभी को पता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसके संकेत दिए थे।

कांग्रेस की उम्मीदवार सूची पर पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन में सब ठीक है और जल्द ही कांग्रेस की लिस्ट जारी हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें