मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह एक्स पर लिखा कि रघुकुलनंदन' प्रभु श्रीराम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा श्री विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभिसिंचित, सृजन, संस्कृति, संस्कार व शौर्य की गौरवशाली धरा उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए भारत का 'ग्रोथ इंजन' नया उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को 'विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश' बनाने हेतु संकल्पित हों।उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारम्भ कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। यह समारोह 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग करने के साथ उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 प्रदान करेंगे। शुभारम्भ कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें