मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के मीरजापुर सड़क हादसे का मुख्यमंत्री याेगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दाैरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार 13 लोगों में 10 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का बेहतर उपचार के साथ मृतकों के परिवारीजनों को हर संभव मद्द का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।मीरजापुर के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात एक बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही ट्रैक्टर में सवार 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना को लेकर छानबीन कर दी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।इस घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने माैके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्हाेंने अधिकारियाें काे घटना में सख्तकार्रवाई किए जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के साथ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुखइस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ​अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराते हुए घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त कराते हुए दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। अधिकारियों को इस पीड़ा की घड़ी में मृतकों के परिजनों को त्वरित सहायता उपल​ब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।हादसे में इनकी गई जानहादसे में भानू प्रताप (25) पुत्र हीरालाल निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, विकास कुमार (20) पुत्र अखिलेश निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद, अनिल कुमार (35) पुत्र हुबलाल निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद, सूरज कुमार (22) पुत्र हुबलाल निवासी बीरबलपुर, सनोहर (25) पुत्र नन्दू निवासी बीरबलपुर, राकेश कुमार (25) पुत्र कन्हैया लाल निवासी बीरबलपुर, प्रेम कुमार (40) पुत्र महंगी निवासी बीरबलपुर, राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26) पुत्र मुन्ना लाल निवासी मिर्जामुराद, नितिन कुमार (22) पुत्र दौलत राम निवासी बीरबलपुर, रोशन कुमार (17) पुत्र दीनानाथ निवासी बीरबलपुर की मौत हो गई। सभी वाराणसी के रहने वाले थे।वहीं घायलों में वाराणसी के ही रहने वाले आकाश कुमार (18) पुत्र नन्दलाल निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद, जमुनी (26) पुत्र सहती निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद, अजय सरोज (50) पुत्र छब्बन निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद हादसे में घायल हो गए। इनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें