मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में सड़क हादसे का लिया संज्ञान,अधिकारियों को हरसम्भव सहायता के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में सड़क हादसे का लिया संज्ञान,अधिकारियों को हरसम्भव सहायता के निर्देश

--सड़क हादसे में तीन कावंड़ियों की हुई थी मौतगौतमबुद्धनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है तथा अधिकारियों को मौके पर जाकर हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में तीन कावड़ियों की मौत हो गयी है।एसीपी स्वतंत्र कुमार के मुताबिक दिल्ली के तीन युवक दो दिन पहले हरिद्वार से कांवड़ लाने की बात कहकर निकले थे। गंगाजल लेकर लौटते समय मंगलवार को इनकी बाइक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई ) पर सेक्टर-62 एरिया में पोल से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक जीवन मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दोनों की वहां मौत हो गई। उनकी पहचान जीवन (24), सुमित (25) और राजकुमार (23) के रूप में हुई है जो दिल्ली के रहने वाले थे।बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें