मुख्यमंत्री ने पश्चिमी यूपी में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों की श्रद्धा का किया सम्मान

लोक कल्याण के भाव के साथ यात्रा करें शिवभक्त: मुख्यमंत्रीकांवड़ यात्रा की आड़ में उपद्रवियाें काे मुख्यमंत्री ने दी चेतावनीलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत कर उनकी श्रद्धा को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में स्वयं सड़क पर उतरकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इससेपहले मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद सहित कुछ जिलों में भी हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प बरसाकर भावनात्मक श्रद्धा को नमन किया। मेरठमें मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा की आड़ में उपद्रव करने वालों और यात्रा को बदनाम करने वालों को किसी भी कीमत पर न बख्शने कीचेतावनी दी।मेरठ में एक पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सावन मास में आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं। बाबा औघड़नाथ मंदिर, पुरा महादेव मंदिर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालु अपने भाव व्यक्त करेंगे। यह अत्यंत आनंददायक है कि इस यात्रा में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल होकर सामाजिक समता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।श्रद्धा को बदनाम करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासनमुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। यह शरारती तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कि हर कांवड़ संघ और हर शिवभक्त का कर्तव्य है कि वे ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करें और प्रशासन को तत्काल सूचना दें। योगी ने कहा कि पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यात्रा पूरी होने के बाद उपद्रवियों की पहचान कर उनके पोस्टर सार्वजनिक किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालोंऔर यात्रा की आड़ में उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।सरकार ने की सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्थामुख्यमंत्री योगी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए सरकार, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने व्यापक व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को न तो कोई असुविधा हो और न ही यातायात या सुरक्षा से जुड़ी कोई समस्या इसके लिए पूरा प्रशासन तैनात है। जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं, स्वागत शिविर बनाए गए हैं और पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा व विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों से आग्रह किया कि वे यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी सड़क, चौराहे या सार्वजनिक स्थल को गंदा न करें। यह यात्रा जितनी पवित्र है, उसकी गरिमा उतनी ही बनी रहनी चाहिए। शिवभक्तों को चाहिए कि वे लोक कल्याण के भाव के साथ यात्रा करें और दूसरों की असुविधा का भी ध्यान रखें।मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशानामुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के पहले ऐसी पवित्र यात्राओं को प्रोत्साहन नहीं मिलता था, बल्कि उन्हें बाधित किया जाता था। आज जब श्रद्धा को सम्मान देने वाली सरकार है, तो हर शिवभक्त का भी कर्तव्य बनता है कि वह इस परंपरा को शांति और गरिमा के साथ आगे बढ़ाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी को उपद्रवियों की जानकारी मिले तो वह स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय प्रशासन को सूचना दें। हम सबका दायित्व बनता है कि इस पवित्र यात्रा की गरिमा बनी रहे। भगवान शिव लोकमंगल के देवता हैं, उनकी कृपा सब पर समान रूप से बरसती है। ऐसे में इस यात्रा को किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था से दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।मेरठ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में स्थित ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर और आसपास के स्थलों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री याेगी ने यहां भी कांवड़ शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा भी की थी।





