मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी मुस्लिमों से कर रहे हैं दुश्मनी : मौलाना कौसर हयात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय सचिव मौलाना कौसर हयात ने लखनऊ

के अकबरनगर क्षेत्र में हुई लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) की कार्रवाई पर

कहा कि मुख्यमंत्री योगी खुलेआम मुस्लिमों से दुश्मनी कर रहे हैं। अभी जो

कार्रवाई उन्होंने अकबर नगर में करायी है,आगे उसे कई और जगहों पर कराने की

कोशिश करेंगे।

मौलाना कौसर हयात ने मंगलवार को

मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब के घर पर बुलडोजर चला

रही है। ये उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जो काम दुनिया में

नहीं हुआ,वो काम उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी कर रहे हैं। उनकी

एकतरफा कार्रवाई से गरीब,लाचार,कमजोर लोगों को बड़ी तकलीफ है।

मौलाना

ने आगे कहा कि देश की जनता को रहने की जगह देना सरकार का काम है। जो देश

की जनता झोपड़ी में रहती है,सड़क पर रहती है और जिनके पास रहने की जगह नहीं

है, ऐसे सभी को रहने की सही जगह देना सरकार का काम है। उत्तर प्रदेश की

सरकार गरीब को सही जगह देने की बजाय उनके मकान को उजाड़ रही है।

उल्लेखनीय

है कि 30 दिसंबर 1906 को भारतीय मुसलमानों के अधिकारों की रक्षा के लिए

ढाका के नवाब आगा खान और नवाब मोहसिन-उल-मुल्क के नेतृत्व में मुस्लिम लीग

का गठन किया गया था। इस लीग के नाते ही बंगाल के विभाजन ने सांप्रदायिक

विभाजन पैदा कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें