मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार

को डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार

में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री

विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश संगठन

महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश से

जुड़े हुए सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के सभी

वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व भाजपा के

जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल पर भव्य सजावट की गई है।

पूरे लखनऊ शहर को भगवा झंडे और होर्डिंग से सजाया गया है। शहर में दर्जनों

स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

बैठक में उत्तर प्रदेश में 10

सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और प्रदेश में संगठन को

मजबूत करने की दृष्टि से अभियान पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी की

सदस्यता अभियान संचालन और संगठनात्मक चुनाव कराए जाने को लेकर भी चर्चा

होगी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा,

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कमलेश पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति

ईरानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में डॉ

लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और गौरव भाटिया उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें