मुख्यमंत्री योगी ने 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धाजंलि
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमान्य' बाल गंगाधर
तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें याद किया।
सीएम योगी ने देश की स्वतंत्रता में अमिट योगदान देने के लिए उन्हें
श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को अपने सोशल
मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्ण
स्वराज्य के लिए ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध क्रांति की लौ प्रज्वलित करने
वाले राष्ट्रवादी चिंतक, 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें
विनम्र श्रद्धांजलि। आपके कालजयी विचार, रचना-संसार और त्यागमय जीवन हम सभी
के लिए पथ प्रदर्शक हैं।
इसी तरह माँ भारती को परतंत्रता की
बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान
क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत
माता की सेवा को समर्पित आपका त्यागपूर्ण बलिदानी जीवन असंख्य युवाओं को
राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।





