मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले पर जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में शिवखोड़ी

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए कायरना हमले की निंदा की है।

योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और समाजवादी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने रविवार की आधी रात को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि

जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हुआ कायराना हमला अत्यंत दुखद

है। मेरी ओर से दिवंगत पुण्यात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं

शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत

पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और सभी घायलों को शीघ्र

स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य

सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर

प्रदेश के घायलों के समुचित उपचार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के

निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने

कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिवखोड़ी मंदिर के तीर्थयात्रियों की बस

पर कायराना आतंकी हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय

है। असमय काल कवलित हुए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं

पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल

प्रदान करें।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णों देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर

आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला बेहद कायरतापूर्ण एवं निंदनीय है। ईश्वर

से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान

करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

समाजवादी

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए

कहा कि देश में राजनीतिक रूप से अति संवेदनशील दिन, सुरक्षा-प्रबंधन की

लापरवाही की वजह से हुए आतंकी हमले में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर दुखद

भी है और घोर निंदनीय भी।

मृतकों में अधिकांश उप्र के हैं

और बस के खाई में गिरने की वजह से कई लोग घायल भी हैं। मृतकों के शवों को

उनके परिजनों तक पहुंचाने और घायलों को अच्छे-से-अच्छा उपचार देने के लिए

सरकार जागे और सभी हताहतों को यथोचित मुआवज़ा दे।

उल्लेखनीय है कि

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी गुफा तीर्थ स्थल के दर्शन करके

लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया।

इसमें दस लोगों के मारे की खबर है और कई घायल है। अलग-अलग अस्पताल में

घायलों का इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें