मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

मनसा देवी मंदिर मार्ग में हुई दुर्घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनसा देवी मंदिर मार्ग में हुई दुर्घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

हादसे में मरने वाले चार श्रद्धालु यूपी के अलग-अलग जिले के रहने वालेलखनऊ। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री मनसा देवी मंदिर मार्ग में रविवार की सुबह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि मां मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले की हरिद्वार तहसील अंतर्गत मनसा देवी मंदिर में आज रविवार को प्रातः नाै बजे अचानक भगदड़ मच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में दर्दनाक छह लाेगाें की माैत हाे गई है। वहीं कई लाेग घायल हाे गए हैं। मृतकाें में चार लाेग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान बरेली जिले के साैदा निवासी आरूष (12)पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, रामपुर के विलासपुर थाना अंतर्गत ग्राम विलासपुर कैमरी रोड नगलिया कला मजरा निवासी विक्की (18) पुत्र रिक्का राम सैनी, बाराबंकी जिले के माैहतलवाद निवासी वकील पुत्र भरत सिंह व बंदायू जिले की रहने वाली शान्ति पत्नी रामभराेसे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले यूपी निवासी सभी श्रद्धालु थे और मनसा देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें