मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी ने अम्ब्रेला योजना को जारी रखने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चल रही अम्ब्रेला योजना को अगले दो साल तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा कि 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान 'महिलाओं की सुरक्षा' पर अम्ब्रेला योजना को जारी रखने के लिए 1,179.72 करोड़ रुपए आवंटित करने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय सभी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। हमारी 'मातृशक्ति' की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान 'महिलाओं की सुरक्षा' पर अम्ब्रेला योजना जारी रखने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें 1179.72 करोड़ रुपए के कुल परियोजना परिव्यय में से कुल 885.49 करोड़ रुपए गृह मंत्रालय द्वारा अपने बजट से दिया जाएगा, जबकि 294.23 करोड़ रुपए निर्भया फंड से वित्त पोषित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें