मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी का दावा, नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश बना कौशल विकास का मॉडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी का दावा, नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश बना कौशल विकास का मॉडल

लखनऊ। विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम लिखी 'योगी की पाती' में कौशल विकास को विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हर युवा कम से कम एक कौशल जरूर सीखे, क्योंकि यही उसे नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला भी बनाएगा।

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम 'योगी की पाती' लिखकर उन्हें कौशल विकास का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अनेक युवा साथियों से मिलने और उनकी सफलता की प्रेरक कहानियां सुनने का अवसर मिला।

इससे उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला उत्तर प्रदेश विकसित भारत और ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस विश्वास का आधार कर्म और कौशल को सर्वोच्च स्थान देने वाली सनातन संस्कृति है।

भगवान श्रीराम के जीवन और भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश से लेकर ज्ञान, शिल्प, व्यापार और कार्यकुशलता की परंपरा ने समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। वहीं, 'विश्व युवा कौशल दिवस' पर 'कौशल सखी' और 'कौशल साथी' जैसी पहल शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का हब बन रहा है

। 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना से पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। 'टेक युवा-समर्थ युवा' पहल नई पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से जोड़ रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, पॉलीटेक्निक संस्थानों में रोजगारपरक शिक्षा, 'सिंगल डोमेन स्किल' प्रशिक्षण और 'फिनिशिंग स्कूल' जैसी योजनाएं युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि अकादमिक शिक्षा के साथ किसी एक कौशल में दक्षता जरूर हासिल करें। यह कौशल उन्हें केवल रोजगार दिलाने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होना प्रदेश की आर्थिक प्रगति का प्रमाण है।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि "कौशल ही आत्मनिर्भरता का आधार, स्वाभिमान का संबल और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें