मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

जनता को इंतजार, मंत्री विजय शाह पर क्या एक्शन लेगी भाजपा सरकार : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ भाजपा क्या एक्शन लेती है, इसका देश की जनता को इंतजार है।मायावती ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी की अहम भूमिका रही है। उनको लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने अभद्र टिप्पणी की है। इसको लेकर मायावती ने नाराजगी जताई और भाजपा सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बुधवार रात को मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इस पर मायावती ने दोबारा टिप्पणी करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में एफआईआर होना उचित है। देश की जनता को प्रतीक्षा है कि भाजपा इस पर क्या एक्शन लेती है।बसपा प्रमुख ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ, कोर्ट से पहले, राज्य सरकारों को बिना भेदभाव कार्रवाई करके अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। वरना अपेक्षित विकास बाधित होता रहेगा, जो जन व देशहित में सही नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें