मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

शिवभक्ति में लीन दिखे सीएम योगी, सावन के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिवभक्ति में लीन दिखे सीएम योगी, सावन के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

कालभैरव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन

बाबा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिया दिशा—निर्देश

वाराणसी। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इससे पूर्व उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सर्किट हाउस से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और स्थानीय दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने एक दुकान पर बैठे बच्चे को स्नेहपूर्वक चॉकलेट भेंट कर दुलार भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा पावन ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के उद्घोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

श्रावण मास में बड़ी संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि सभी भक्तों को व्यवस्थित और सहज दर्शन का लाभ मिल सके।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में पेयजल, ग्लूकोज, ओआरएस, स्वास्थ्य सहायता केंद्र, हेल्प डेस्क तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के पहले दिन बुधवार सायंकाल भी बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनकल्याण और प्रदेश की समृद्धि की कामना की थी। मंदिर में मुख्यमंत्री के दर्शन पूजन को लेकर सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें