मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी का आरोप, महिला आरक्षण पर सपा-कांग्रेस ने किया गुमराह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी का आरोप, महिला आरक्षण पर सपा-कांग्रेस ने किया गुमराह

लखनऊ,। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दोनों दलों को “महिला विरोधी” करार देते हुए कहा कि उनके आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए ही यह सत्र बुलाया गया है।

विधानसभा में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन में सहयोग करने का अवसर भी गंवा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे और उस दौर में देख सपाई, बिटिया घबराई जैसा नारा आम हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस का राजनीतिक आचरण लंबे समय से महिला विरोधी रहा है, जिसे देश भली-भांति जानता है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें साहस है तो वे सदन में चर्चा में भाग लें और अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी महिला अधिकारों के मुद्दों पर सवालों से घिरा रहा है, जिसमें शाहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों पर निशाना साधा।

योगी ने कहा कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं और किसी भी तरह इस संशोधन को लागू नहीं होने देना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए वे भ्रम फैलाने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने तक से पीछे नहीं हट रहे।

उन्होंने कहा कि विधानमंडल का यह विशेष सत्र इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है, जिसमें महिला सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े सवालों पर स्पष्ट रुख सामने आएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें