मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में पीड़ितों की शिकायतें सुनीं - फरियादियाें के साथ आए नन्हें बच्चों को याेगी ने दुलारालखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे सोमवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लगभग 60 से अधिक फरियादियाें काे सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री याेगी हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं और उनका प्रार्थना पत्र ले समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए। फरियादियाें से प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को देकर उनके निदान का निर्देश दिया। जनता की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हें-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दिया और पढ़-लिखकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें