मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की राशि
भोपाल, । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) लाड़ली बहना
योजना की माह जुलाई की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। यह जानकारी
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने दी।
उन्होंने
बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित
राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहनों के खातों में राशि जारी करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शन धारी
उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्जवला योजना श्रेणी में लाड़ली बहना योजना के
हितग्राहियों को मार्च 2024 के लिए देय गैस रिफिल अनुदान राशि का सिंगल
क्लिक से अंतरण किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में
किया जाएगा। कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से समस्त कमिश्नर, कलेक्टर एवं
हितग्राही सम्मिलित होंगे।





