मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आज तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित करेंगे 115 करोड़ रुपये बोनस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल में मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश 115 करोड़ रुपये बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृत्तों के श्योपुर वन मंडल सहित कुल छह वन मंडलों की 89 लघु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार उपस्थित रहेंगे।उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लघु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाड़ा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लघु वनोपज सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए हैं। पिछले वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था। वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की एक हजार की गड्डी की दर तीन हजार रुपये निर्धारित थी। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दी है।विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यासमुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान 21 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पण और विजयपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतो के 80 ग्रामों में 16 करोड़ लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 30 लाख रुपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत श्री रैदास (रेगर) घाट के सौन्दर्यीकरण कार्य तथा 9 लाख रुपये की लागत से श्योपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें