मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी आज पहुंचेंगे आगरा, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एस आई आर प्रक्रिया पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम योगी आज पहुंचेंगे आगरा, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एस आई आर प्रक्रिया पर रहेगा फोकस

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा आएंगे। आगरा प्रवास के दौरान वे आगरा मंडल के सभी जिलों के भाजपा जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती हेतु दिशा निर्देश देंगे तथा चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण रफ्तार में तेजी लाने के टिप्स भी देंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे। जहां आगरा मंडल के जनपदों -आगरा फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के पार्टी जन प्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरक्षण अभियान की प्रगति पर फीडबैक लेकर उसकी समीक्षा करेंगे।उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पन्ना प्रमुख से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक इस कार्य के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा जिला अध्यक्ष आगरा, प्रशांत पोनियाँ ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे आगरा पर उतरेंगे। मंडलायुक्त सभागार आगरा में करीब 3 बजे आगरा मंडल के जनपदों से आये जनप्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारी/ संयोजकों तथा एसआई आर अभियान में जुड़े जिम्मेदारों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री समीक्षा के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। हम लोगों ने इस संबंध में डाटा तैयार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें