मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री का मंदिर तोड़ने सम्बंधी बयान दिल्ली का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री का मंदिर तोड़ने सम्बंधी बयान दिल्ली का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिशः भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के धार्मिक समिति द्वारा मंदिर आदि तोड़ने की उपराज्यपाल को सीधी सिफारिश सम्बन्धी बयान की कड़ी निंदा की है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज यहां एक बयान में कहा कि धार्मिक समिति की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के गृह मंत्री करते हैं और मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल को रिपोर्ट देते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री बतायें कि क्या उनकी सरकार के गृह विभाग ने ऐसी कोई सिफारिश की है?दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंदिर तोड़ने सम्बंधी बयान देकर दिल्ली का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की है। दिल्ली वालों को याद है कि 2020 में विधानसभा चुनाव से पूर्व भी इसी तरह आम आदमी पार्टी ने सीएए को लेकर किया था और फिर चुनाव बाद "आआपा" पार्षद के नेतृत्व मे दिल्ली में दंगे हुए थे।N सचदेवा ने कहा कि आतिशी मार्लेना अविलंब अपना बयान वापस लें वर्ना दिल्ली में कुछ भी अप्रिय घटना होगी तो उसके लिए वही जिम्मेदार होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें