मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया एवं पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को योजना के कैशलेस कार्ड वितरित किए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से किया। इस दौरान शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े पीएनबी के साथ हुए अनुबंध संबंधी कार्यक्रम का भी प्रसारण किया गया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सरकार की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में समयबद्ध एवं कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वस्थ शिक्षक ही पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ भावी पीढ़ी के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि योजना के तहत शिक्षकों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ चिन्हित निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर बीमारियों और आकस्मिक चिकित्सा स्थितियों में आर्थिक बोझ कम होगा तथा समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें