मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने तिमारपुर में 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान को दी मजबूती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने तिमारपुर में 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान को दी मजबूती

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तिमारपुर की संजय बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' अभियान को और मजबूती दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, महापौर राजा इकबाल सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय साथियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी व्यापक बना दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली इस मिशन में जुटी हुई है। देखकर गर्व होता है कि दिल्लीवासी खुद आगे आ रहे हैं। कोई बस स्टैंड की सफाई कर रहा है, तो कोई अपने घर, गली, कॉलोनी और बाजार से शुरुआत कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार के तमाम विभाग सक्रिय हैं। हमारे जनप्रतिनिधि स्वयं मैदान में हैं। यह दिल्ली को स्वच्छ और गरिमामय बनाने की दिशा में एक सामूहिक संकल्प है। उन्होंने एक बार फिर सभी दिल्लीवासियों से मिलकर दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक से 31 अगस्त तक 'दिल्ली को कूड़े से आजादी' स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें