यूपीएससी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं
भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस
परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया। इस परीक्षा में देशभर
से 829 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं
दी हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट करके
कहा है कि -‘यूपीएससी सिविल सेवा 2019 की परीक्षा में क्रमश: प्रथम,
द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप सिंह, जतिन किशोर, प्रतिभा
वर्मा और सभी सफल 829 उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई। आप सभी देश सेवा और
जनकल्याण के अपने महान लक्ष्यों को प्राप्त करें। प्रसन्न और आनंदित रहें,
शुभकामनाएं।





