मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम शिवराजसिंह चौहान पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे, जहां कोरोना संक्रमण ज्यादा वहां पहले हो टीकाकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की, इस दौरान सीएम श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों के बारे में पीएम श्री मोदी को जानकारी दी. इस दौरान श्री चौहान ने यह भी कहा कि जहां पर कोरोना संक्रमण ज्यादा है वहां पर पहले टीकाकरण हो.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुझाव दिया कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां पेटेंट करा लेती है. यदि एक कंपनी मांग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पाती हैं तो दूसरी कंपनी उसी फार्मूले पर जरूरत को पूरा कर सके. इसके लिए अनिवार्य लाइसेंस की व्यवस्था लागू होना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि भौगोलिक दृष्टि से जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण होना चाहिए.

हालांकि हेल्थ वर्कर, पुलिस कर्मी और राजस्व अमले को पहले टीका लगाने की बात मुख्यमंत्री ने कही है. मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है. राज्य के संसाधनों से मिलने वाला राजस्व कम प्राप्त हुआ है.

मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा-

सीएम शिवराजसिंह चौहान का मंत्रीमंडल विस्तार से पहले भोपाल में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक फिर पीएम से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात करने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है. मुख्यमंत्री पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. भाजपा राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की आज मुलाकात हो सकती है. इससे स्पष्ट है कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसे में लेकर ही मुख्यमंत्री अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल करना चाहते हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें