मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। रायपुर और जबलपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आज से शुरू हो गई। रविवार काे रायपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरसिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्र में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी भी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए।इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुणा बढ़ा है। इसी अवधि एक दशक में 47 हजार 447 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का 1680 करोड़ रुपये रेल मंत्रालय से मिला है। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। रायपुर से जबलपुर जाने के लिए पहले एक ही रेल सुविधा थी, लेकिन अब इस नई सौगात से दूसरी सेवा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा है। इससे डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद व मंडल रेल प्रबंधक दयानंद भी मौजूद थे।प्रतिदिन चलेगी इंटरसिटी ट्रेनरेलवे प्रशासन के अनुसार रायपुर-जबलपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और रायपुर-जबलपुर-रायपुर के बीच चलने वाली नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुल 15 कोच होंगे। इनमें एक पावर कार, एक एसएलआरडी, 8 सामान्य श्रेणी के कोच, चार चेयर कार तथा एक एसी चेयर कार शामिल हैं। जबलपुर-रायपुर (गाड़ी संख्या 11702) जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और रायपुर 1:50 बजे पहुंचेगी। रायपुर-जबलपुर (गाड़ी संख्या 11701) ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और जबलपुर 10:45 बजे पहुंचेगी। जबलपुर-रायपुर ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में रायपुर पहुंचेगी, जबकि रायपुर-जबलपुर ट्रेन 8 घंटे में जबलपुर पहुंचेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें