मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

तिरंगा साइक्लोथॉन में दौड़ीं दिल्ली की लड़कियां, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तिरंगा साइक्लोथॉन में दौड़ीं दिल्ली की लड़कियां, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षामंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को विधानसभा से राजघाट तक लड़कियों के लिए तिरंगा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली की बेटियों की इस साइकिल यात्रा (साइक्लोथॉन) को एक नई उड़ान और एक नए अध्याय के रूप में देख रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेटियों के उत्साह और जोश से सजी यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे के प्रति अपार सम्मान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल है। भारत की युवा शक्ति न केवल देश के विकास में अग्रणी है बल्कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेगी।

इस दौरान आशीष सूद ने कहा कि इस साइक्लोथॉन ने बेटियों के सशक्तिकरण, स्वच्छता और स्वस्थ भारत के संकल्प को गति दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह पहल अमूल्य विरासत को संजोने के साथ स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें