मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर में अटल गार्डन विकास कार्यों की रखी नींव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर में अटल गार्डन विकास कार्यों की रखी नींव

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ उत्तम नगर में अटल गार्डन के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पार्क परिवारों, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए एक सुंदर और सुलभ स्थान बनेगा, जहां सभी लोग गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकेंगे।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल गार्डन परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस विचार से प्रेरित है, जिसमें विकास प्रकृति और संस्कृति के साथ संतुलन बनाकर किया जाता है। उन्होंने बताया कि नजफगढ़ नाले के पास स्थित उपेक्षित भूमि को एक आकर्षक और आधुनिक पार्क में बदला जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि अटल गार्डन में तालाब, छठ घाट, 12 फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हरियाली, लैंडस्केपिंग, खुले प्लाजा, वॉकिंग पाथवे, एम्फीथिएटर, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पार्क में पब्लिक स्टेज, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उत्तम नगर के लोगों की लंबे समय से एक अच्छे पार्क की मांग थी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है और विकास कार्य शुरू हो चुका है, जो अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थान जल्द ही उत्तम नगर का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल बनेगा। साथ ही क्षेत्र में पानी और सीवर से जुड़े कई अन्य विकास कार्य भी चल रहे हैं।पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय तक उत्तम नगर में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बची हुई जमीन पर अतिक्रमण होता रहा और यदि पिछली सरकार चाहती तो यहां बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।कार्यक्रम में सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक पवन शर्मा, संदीप सहरावत, श्याम शर्मा और जिलाध्यक्ष राज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें