मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

जहरीली शराब से मौत पर CM नीतीश सख्‍त, कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे; तेजस्‍वी पर भी किए कटाक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सख्‍त नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा है कि 16 नवंबर को हाई लेवल बैठक में इस मामले पर विमर्श किया जाएगा। किसी को दोषी को नहीं छोड़ेंगे। उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव पर भी कटाक्ष किए।

पटना : अवैध शराब के धंधे की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस व संबंधित महकमे के अधिकारियों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार को कहा कि ससमय कार्रवाई नहीं करने वालों पर एक्शन होगा, वे बच नहीं सकते। जो जिम्मेवारी नहीं निभा रहे, उन पर तो कार्रवाई करेंगे ही। ऐसे लोगों को छोड़ेगे नहीं। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी तथा गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को स्पष्ट तौर पर कह दिया है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि इसी महीने की 16 तारीख (16th. November) को वे इस मसले पर सभी मंत्रियों व संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में सभी जिलों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्‍यमंत्री ने शराबबंदी काे फेल बता रहे लोगों को भी आड़े हाथों लिया। इस क्रम में उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव पर भी हमला किया।

16 नवंबर की बैठक में होंगे अहम फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि अवैध शराब दो जिलों को पार कर तीसरे जिले में पहुंच गयी। आखिर वह दो अन्य जिलों में क्यों नहीं पकड़ा गया? कौन कार्रवाई नहीं कर रहा यह देख लीजिए। जितनी तेजी से कार्रवाई होनी है वह तो होगी ही, इसके साथ जागरूकता भी जरूरी है। 16 नवंबर को सब कुछ तय करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू की गयी थी। उन्हें इसे देखना है। बैठक में वह इस पर भी बात करेंगे कि अगर कोई शिकायत कर रहा है तो उसका साल्यूशन क्या हो रहा है?

सर्वसम्मति से हुआ था शराबबंदी का फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी मेरी कोई निजी चीज नहीं है। सर्वसम्मति से यह तय हुआ है। कुछ लोग बयान दे रहे कि पकड़ क्यूं नहीं रहे? आप बयान क्यों दे रहे, पकड़ते क्यूं नहीं? नजर तो सभी को रखना है। यह कह दे रहे कि मुख्यमंत्री को लिख दिया है। इसमें तो सहयोग करना चाहिए। दोनों सदन में सर्वसम्मति से शराबबंदी का फैसला हुआ था।

हालात का करेंगे आकलन, कैंपेन भी जरूरी

मुख्यमंत्री से जब यह सवाल किया गया कि लोगों में अब शराबबंदी के उल्लंघन का का कोई डर नहीं रहा तो उन्होंने कहा कि हम इसका आकलन करने वाले हैं। पूरे तौर पर कैंपेन भी जरूरी है।

इशारों-इशारों में तेजस्वी पर किया हमला

शराबबंदी को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भी कटाक्ष किया। कहा कि कुछ लोग केवल बयान देते हैं, करते कुछ नहीं। अगर उनके पास कोई जानकारी है तो पुलिस को क्‍यों नहीं देते हैं? सूचना देने के बदले केवल पत्र लिखिएगा, मीडिया में बयान दीजिएगा, तो इससे क्या लाभ है? मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा में शराबबंदी का समर्थन किया था, वही लोग विरोध कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें