मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश -राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम पटना लौट आए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान शुक्रवार की देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे।दरअसल, केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर, पूर्व पीएम और किसान नेता चौधरी चरण सिंह और देश में कृषि क्रांति के प्रणेता एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया था।30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति देश के इन विभूतियों को और उनके परिजनों को भारत रत्न से जुड़े मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था।इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत विभिन्न दलों के देशभर से आए सैकड़ों नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम पटना लौट आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें