मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार -प्रवक्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जदयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार  -प्रवक्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

जदयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

-प्रवक्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

पटना।देशभर में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में इस चुनाव से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे हुए हैं। जहां सीएम पार्टी प्रवक्ताओं के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार उन्हें यह टिप्स देंगे कि पार्टी इस चुनाव में किस एजेंडे के तहत मैदान में उतरेगी और उन्हें कैसे मीडिया के सवालों का जवाब देना है।दरअसल, सीएम नीतीश काफी लंबे अंतराल के बाद आज लोकसभा चुनाव के शुरूआती दौर में पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। सीएम जदयू ऑफिस उस समय पहुंचें हैं जब पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है और कल से सीएम नीतीश कुमार रोड शो कर खुद एनडीए के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इससे पहले पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रवक्ताओं का एक पैनल भी तय किया गया है। ऐसे में अब इन तमाम राजनीतिक हलचल को लेकर नीतीश कुमार बैठक कर उन्हें यह टिप्स देंगे कि जदयू किस स्टैंड के तहत चुनाव मैदान में आएगी और प्रवक्ताओं को भी यह निर्देश देंगे की उन्हें अपना पक्ष कैसे रखना है। ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लाभ हासिल किया जा सके।मालूम हो कि दो दिन पहले ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपने पार्टी प्रवक्ताओं की टीम को विस्तार दिया है और दो नये प्रदेश प्रवक्ताओं को टीम में जोड़ा गया है। जिनपर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी और गठबंधन का पक्ष रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि बीच में इस लिस्ट का विरोध भी हुआ था। उसके बाद शनिवार की दोपहर जदयू ने पुन: प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की सूची जारी की है। इसमें तीन की जगह दो प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम थे। निखिल मंडल को प्रदेश प्रवक्ता की सूची से अलग रखकर यह सूचना जारी की गयी थी।जदयू की तरफ से अब तीन की जगह पांच प्रवक्ता मीडिया में पार्टी के स्टैंड को रखेंगे। इनमें पूर्व के डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, निखिल मंडल व अरविंद निषाद के अतिरिक्त धीरज कुशवाहा व परिमल कुमार के नाम शामिल किये गए हैं। जदयू के मीडिया पैनल में अब 11 की जगह कुल 13 लोगों को जगह मिली है। इनमें अधिकतर नाम पुराने पैनल वाले ही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें