मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM नीतीश कुमार, केंद्रीय कैबिनेट से जुड़े सवाल पर बोले- हम तो साथ-साथ हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट की। शुक्रवार को नीतीश कुमार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। यहा बताया गया कि मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बिहार से जुड़ी किसी मांग पर चर्चा नहीं हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कक्ष में हुई। प्रधानमंत्री से मिलकर लौटने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दिल्ली नहीं आए थे। इसलिए प्रधानमंत्री से मिलने आए थे। इस मुलाकात में देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कोई मांग के साथ नहीं आए थे। अक्सर हमलोगों के बीच पर्यावरण, शिक्षा और कृषि जैसे मसले पर चर्चा होती रहती है।

कैबिनेट से जुड़े किसी मसले पर चर्चा नहीं

केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल होने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग तो साथ में ही हैं। प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट से जुड़े किसी मसले पर कोई चर्चा नहीं हुई। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जदयू के उतरने से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। केंद्रीय बजट पर उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद भी केंद्र का बजट काफी अच्छा है।

किसानों से बातचीत करने का निर्णय सही

कृषि कानून को लेकर चल रहे आंदोलन के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह कानून किसानों के हित में है। सरकार तो इस पर बातचीत करना चाहती है। आज न कल इस समस्या का समाधान हो जाएगा। नीतीश ने कहा कि बातचीत से समाधान निकल सकता है।

चुनाव को लेकर जदयू ने बढ़ाई सतर्कता

सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात अहम है। बंगाल चुनाव को लेकर जेडीयू ने वहां सक्रियता बढ़ा दी है। इसको लेकर भी प्रधानमंत्री से मुलाकात अहम रही। हालांकि, नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को अधिकृत किया गया है। पार्टी हर राज्य में चुनाव लड़ना चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें