मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा में भड़के सीएम नीतीश, विपक्षी सदस्यों से कहा- बेमतलब का नहीं बोलिए, चुप बैठिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा में भड़के सीएम नीतीश, विपक्षी सदस्यों से कहा- बेमतलब का नहीं बोलिए, चुप बैठिए

पटना। बिहार में दफादार और चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदारों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी गूंज बिहार विधानसभा तक पहुंची और सदन में जमकर हंगामा हुआ।

विपक्ष के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में अपनी जगह से खड़े हुए और कहा, "बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए, आप लोग कभी कोई काम किए हैं क्या?"

नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्य भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि चुपचाप बैठिए। नीतीश कुमार ने विपक्ष की संख्या पर भी तंज कसते हुए कहा, "आप लोग अपनी संख्या देख लीजिए और हमारी संख्या देख लीजिए। हम आपकी बातें सुनते हैं, लेकिन बिना मतलब की बातें मत कीजिए।

इसी दौरान जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोलने लगे तो नीतीश कुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार लगातार विपक्ष की बात सुनती है, लेकिन बेवजह आरोप लगाने से बचें।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों की संख्या 202 की जगह 2002 बता दी। इस दौरान नीतीश कुमार विधायकों को बार-बार मीटिंग कहते नजर आए।

सीएम ने कहा, "एक-दो बार तो हमने आप लोगों को रखकर गलती की, लेकिन आप लोग इधर-उधर करने लगे तो साथ छोड़ दिया। आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है, जो भी काम हुआ है, वह हमारी सरकार के समय में हुआ है।"

नीतीश कुमार के लगातार इस एक्शन को लेकर उनके बगल की सीट पर बैठे संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी यह कहते हुए नजर आए कि बैठ जाइए। इसके बाद भी सीएम अपनी बात कह रहे थे।

हालांकि, विपक्ष के विधायकों ने हंगामा बंद किया तो नीतीश कुमार भी अपनी जगह पर बैठ गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें