मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आगामी 15 जुलाई को समस्तीपुर मे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आगामी 15 जुलाई को समस्तीपुर मे

समस्तीपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 जुलाई को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन व मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को संभावित कार्यक्रम के अनुसार ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के ताजपुर से चकलालशाही तक के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग के चालू हो जाने से समस्तीपुर से पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को बेहतर व त्वरित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नरघोघी मेडिकल कॉलेज को एसएच-88 से जोड़नेवाली महत्वपूर्ण संपर्क पथ का शिलान्यास भी करेंगे।यह सड़क चिकित्सा सुविधा तक पहुंच को आसान बनाएगी और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी। इसके अलावे, जल संसाधन विभाग द्वारा बलान और जमुआरी नदी के उड़ाही कार्य की भी शुरुआत मुख्यमंत्री के हाथों की जाएगी।इस कार्य से बाढ़ नियंत्रण व जल निकासी की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को राहत मिलेगी।दोनों नदियों की उड़ाही के साथ बलान नदी में दो चेक डैम का भी प्रावधान है। ताकि नदी में हर साल बरसात के मौसम में आये पानी का पूरे साल रोका जा सके। इसका लाभ दोनों नदियों के आसपास रहने वाले इलाके के लोगों को मिल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें