मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

स्थिर है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत, दुर्घटना की जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्थिर है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत, दुर्घटना की जांच जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य

स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं। राज्य

संचालित एसएसकेएम अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार रात को कालीघाट स्थित

मुख्यमंत्री के आवास पर उनकी गहन जांच के बाद यह जानकारी दी। शनिवार सुबह

एसएसकेएम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि चोट के कारण 69 वर्षीया ममता

को हो रहा दर्द अब कम है। एसएसकेएम के चिकित्सकों की तीन-सदस्यीय टीम

लगातार उनकी स्थिति की जांच उनके आवास पर कर रही है। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने

कहा, ‘‘उनका स्वास्थ्य स्थिर है और (वह) ठीक हो रही हैं। उनके सभी

पैरामीटर ठीक हैं और चोटों के कारण होने वाला दर्द कम हो गया है।’’

गुरुवार रात तृणमूल प्रमुख बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास में गिर गई थीं, जिसके कारण उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लग गई थी।

एसएसकेएम

अस्पताल के अधीक्षक मणिमय बंदोपाध्याय ने दावा किया था कि ममता बनर्जी को

पीछे से धक्का लगा था। हालांकि बाद में उन्होंने इस बारे में सफाई दी थी

लेकिन कोलकाता पुलिस की एसआईटी इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें