मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री की 'मन की बात' के 129वें एपिसोड को स्थानीय नागरिकों के साथ शाहदरा के श्री श्याम बैंक्वेट हॉल में सुना। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संस्करण में वर्ष 2025 में देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के गौरवशाली प्रसंगों को साझा कर हम सभी में नवीन ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव का संचार किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की इन प्रेरणादायी सिद्धियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर देश अब पूर्ण प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ नूतन वर्ष 2026 में प्रवेश हेतु तत्पर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम निरंतर सकारात्मक संवाद और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।सिरसा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह वर्ष 2025 का अंतिम मन की बात कार्यक्रम था, जिसमें प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्ष 2026 के लक्ष्यों, आकांक्षाओं और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने आज का कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं को समर्पित रहा। प्रधानमंत्री ने आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की जानकारी देते हुए युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप, फिटनेस और उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार, राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका सकारात्मक दृष्टिकोण और जन-जन से सीधा संवाद हम सभी को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संकल्प के भाव के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु हम सभी पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें