सिंहभूम और कोल्हान सीट पर सीएम की प्रतिष्ठा भी होगी दांव पर,गीता कोड़ा है बीजेपी के उम्मीदवार

सिंहभूम और कोल्हान सीट पर सीएम की प्रतिष्ठा भी होगी दांव पर,गीता कोड़ा है बीजेपी के उम्मीदवार
रांची: इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में कोल्हान झारखंड की राजनीति का केंद्र बिंदु होगा। क्योंकि भाजपा ने गीता कोड़ा को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाना लगाया है। सरायकेला खरसावां से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आते हैं। उनकी प्रतिष्ठा भी सिंहभूम लोकसभा सीट से जुड़ गई है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता कोड़ा अब बीजेपी की उम्मीदवार हैं। एक दौर तब था और एक दौर अब है जब गीता कोड़ा झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन से चुनाव लड़ती थी मगर इस बार भाजपा से चुनाव लड़ेगी। कोल्हान में सुफड़ा साफ हो चुकी बीजेपी अब मजबूत हो गई है। मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा इसलिए भी जुड़ गई है क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम का असर ही आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
इधर भाजपा तो कोल्हान फतह की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन महागठबंधन भी जीत का दावा ठोक रहा है। अब देखना यह होगा कि महागठबंधन की ओर से किसे मैदान में उतरा जायेगा।





