मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैनः मुख्यमंत्री ने किया 11.43 करोड़ से निर्मित बहुद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उज्जैनः मुख्यमंत्री ने किया 11.43 करोड़ से निर्मित बहुद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शुक्रवार को भगवान महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में नव निर्मित बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर के शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। विभिन्न अंतराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीते है। खिलाड़ियों की डाइट, ट्रेनिंग,शिक्षा एवं खेलो में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास से नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है।उन्होंने कहा कि खेलों से जीवन में परस्पर विश्वास,आत्मविश्वास और पुरुषार्थ जागृत होता है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य भारत का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने नई शिक्षा नीति लागू कर स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। राज्य में अब स्पोर्ट्स टीचर्स व खिलाड़ियों के कोचेस को भी शिक्षकों के समान मौका दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के 69 वें स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने दीपोत्सव की सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जिम्नास्टिक, एथलेटिक, बास्केटबॉल, मलखंभ आदि खेलों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश में आज मलखंभ खेल की बात आती है तो उसमें उज्जैन का नाम सर्व प्रथम आता है। उज्जैन में मलखंभ और जिम्नास्टिक अकादमी भी संचालित की जा रही है। उक्त खेल परिसरों के साथ मुझे उम्मीद है कि इस खेल परिसर से मालवा क्षेत्र के युवा खिलाडी अपने खेल कौशल का पूर्ण क्षमता के साथ सदुपयोग कर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में लगातार मेडल जीते हैं। राज्य के हॉकी खिलाड़ी विकास भी पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इस उपलब्धि से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हॉकी व ध्यानचंद स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने शीघ्र ही उज्जैन में एस्ट्रो टर्फ युक्त स्टेडियम की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि क्षीरसागर स्टेडियम को भी शीघ्र ही बहुउद्देशीय परिसर बनाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने जिले को सौगात देते हुए कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के मैदान पर शीघ्र ही विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री डॉ यादव की दूरदर्शिता व खेलों के प्रति रुझान का ही परिणाम है कि आज जिले में बहुउद्देशीय खेल परिसर का लोकार्पण हो रहा है। जिले में खेल विभाग का यह दूसरा वृहद खेल परिसर हैं। विभाग का पहला खेल परिसर, महानंदा खेल परिसर है, जिसमें इनडोर-आउटडोर खेल की सुविधा व स्वीमिंगपूल उपलब्ध है। नव निर्मित खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक सिंथेटिक ट्रेक है तथा इसी परिसर में बहुउद्दे शीय खेल परिसर है जिसमें बेडमिंटन, टेबल टेनिस, मलखंभ एरिना, शूटिंग,फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट ,खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्लेयर्स लॉबी, आदि सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक जिम की स्थापना की गई है। इसमें खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था है। राजमाता विजयराजे सिंधिया खेल परिसर लगभग 18 एकड़ भूमि में निर्मित है। इस खेल परिसर का निर्माण 11.43 करोड़ रुपये से हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें