मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद

प्रतापगढ़ में मार्ग दुर्घटना में एक मासूम समेत तीन लोगों की मृत्यु पर

शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए

प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

सोमवार रात करीब एक बजे

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर विंध्याचल धाम जा रही बस कुंडा के हथिगवा के

फूलमती के पास ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में उन्नाव जिले के धाता

निवासी रामनारायण की बेटी संध्या (12), कृष्ण कुमार (50) और वासु (30) की

मौत हो गई। चौबीस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। इनमें से दस की हालत

गंभीर बताते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम

के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें