मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास संदिग्ध ड्रोन उड़ाने मामले में तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास संदिग्ध ड्रोन उड़ाने मामले में तीन गिरफ्तार

मालदा। जिले के सामसी इलाके में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी सभा के दौरान एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के सामने अचानक ड्रोन उड़ने से सभा स्थल पर हड़कंप मच गया। इस घटना में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के नाम अंकित कुमार पासवान, श्रीकांत मंडल और नूर अख्तर है, जो बिहार के कटिहार जिले के निवासी बताए जा रहे है।बताया जा रहा है कि शनिवार को सभा खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार हो रही थी, तभी उनके बेहद करीब एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। इसे देखते ही मुख्यमंत्री नाराज़ हो गईं और तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ में मौजूद तीन लोगों को ड्रोन के साथ हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित हरिश्चंद्रपुर में तृणमूल उम्मीदवार मोतिउर रहमान की चुनावी सभा में शामिल होने आए थे। हालांकि, इतने कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद उन्होंने किसकी अनुमति से और किस उद्देश्य से ड्रोन उड़ाया, इसकी जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें