मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी और भगवान स्वामीनारायण को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल,। अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं भारत के पूर्व
राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी और स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक, भगवान
स्वामीनारायण की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण कर विनम्र
श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम डॉ यादव
ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय नीलम
संजीव रेड्डी जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन करता हूं। सामाजिक उत्थान और
वनों के संरक्षण के लिए आपके प्रयास भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते
रहेंगे।
एक अन्य संदेश में उन्होंने लिखा
स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक, भगवान श्री स्वामीनारायण जी की
पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूँ। आपने कुरीतियों को दूर कर मानव कल्याण
और धर्म संरक्षण के संकल्पित प्रयासों की जो अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित की
है; वह युगों-युगों तक जन-मन को दिशा दिखाती रहेगी।





