मप्र: सीएम डॉ यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और कैलाश सारंग को जयंती पर किया नमन
भोपाल,। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और वरिष्ठ भाजपा
नेता कैलाश सारंग की आज (रविवार को) जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया हैं।
सीएम
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा भाजपा के वरिष्ठ नेता,
हमारे अग्रज एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल गौर जी
की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। प्रदेश के उत्थान एवं जनता की सेवा के लिए
आप आजीवन एक कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और
ध्येयनिष्ठ जीवन सर्वदा हम सबको कर्तव्यपथ पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता
रहेगा।
एक अन्य संदेश में उन्होंने लिखा हम सभी के
प्रेरणास्रोत, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद
श्रद्धेय कैलाश नारायण सारंग जी की जयंती पर शत-शत नमन करता हूँ।
मध्यप्रदेश की उन्नति और जनसेवा के लिए समर्पित आपका जीवन सदैव हम सबके लिए
पाथेय रहेगा।





