मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

भयानक टक्कर से मची अफरा-तफरी: प्याज और फ्रूटी से लदे ट्रक पलटे, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर। रविवार रात मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सनसनीखेज हादसा हो गया जब एक अनियंत्रित ट्रक ने राजापुर पेट्रोल पंप के पास खड़ी दो ट्रकों को जोरदार टक्कर मार दी। रात करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना में प्याज और फ्रूटी से लदे ट्रक पलट गए, जिससे हाईवे का एक लेन पूरी तरह जाम हो गया।हासे की सूचना मिलते ही लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत यातायात को धसड़ा मोड़ से वन-वे कराया गया। क्रेन की मदद से पलटे ट्रकों को हटाकर रात में ही आवागमन बहाल कर दिया गया।दुर्घटना में प्याज लदी ट्रक के चालक रमजान खान (33) और फ्रूटी लदी ट्रक के चालक अर्धेंदु गिरी (45) घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, तीसरे ट्रक चालक छत्रपाल सिंह (43) इस खतरनाक हादसे में बाल-बाल बच गए।रमजान खान ने बताया कि वह एक छोटी गाड़ी को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों के टायर फट गए और दोनों वाहन सड़क पर उलट गए।चौकी प्रभारी राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें