मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी : फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर घने कोहरे में ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी : फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर घने कोहरे में ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अमृतपुर थाना क्षेत्र में राजपुर कस्बे के पास हुआ, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव गुलाल नगला निवासी 22 वर्षीय हरिओम पुत्र दलवीर कई वर्षों से दूध डेयरी से जुड़ी पिकअप चलाते हैं। शुक्रवार सुबह वह अमृतपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब राज्य से आ रहे एक ट्रक ने उनकी पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरिओम उसमे फंस गया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिससे दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे को देखने में देर हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक और हेल्पर वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायल हरिओम को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। कई रोडवेज बसें, डंपर, ट्रक और कारें जाम में फंस गईं।

घटना के दौरान हरिओम का भाई भी मौके पर पहुंच गया और घायल भाई को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर पहले अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी। काफी प्रयासों के बाद घायल हरिओम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भिजवाया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और आगे इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

जाम की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की मदद से भीड़ हटाई गई और रास्ता साफ किया गया।

थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि घायल पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक चालक फरार है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ट्रक को जब्त करने और चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें