मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राउंडअप: कोलकाता में निर्माणाधीन अवैध इमारत गिरी, मुख्यमंत्री ने किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

कोलकाता,

18 मार्च । कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक निर्माणाधीन पांच

मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा कम से कम सात अन्य घायल

हो गए। शहर के मेयर फिरहाद हाकिम ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने

बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और यह इमारत अवैध रूप से बनायी

जा रही थी। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक और लोगों के मलबे में

दबे होने की आशंका है।

हकीम ने बताया कि

इमारत के प्रॅमोटर मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल

की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर के पश्चिमी इलाके में अज़ान मुल्ला लेन

में घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय निवासियों को अवैध निर्माण के खिलाफ

कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हकीम ने कहा कि एक भीषण हादसे में आधी

रात के करीब निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढह गयी। दो लोगों की मौत हो

गयी है और कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल से 10 लोगों को बचाया

गया है।

शहर के मेयर ने बताया कि कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हुए

हैं और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों

को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल

मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोलकाता नगर निगम के गार्डन रीच

इलाके में निर्माणाधीन इमारत ढहने की खबर के बारे में जानकर दुख हुआ। हमारे

मेयर, दमकल मंत्री, सचिव, पुलिस आयुक्त, नगर निकाय, पुलिस, दमकल और आपदा

प्रबंधन अधिकारी तथा बचाव दल रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहे।

उन्होंने

कहा कि सरकार प्रत्येक मृतक और घायल व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा देगी।

ममता ने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और बचाव अभियान जारी रहेगा।

हकीम

पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी से बात की गई है और प्रत्येक मृतक परिजन को पांच लाख रुपये तथा

प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

ममता

ने उम्मीद जताई कि मलबे में दबे लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात करने के बाद कहा कि यह एक

अवैध निर्माण है। प्रशासन से अवैध निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी

कार्रवाई करने को कहा जाएगा।

गुरुवार शाम

अपने घर पर गिरने और सिर पर चोट आने के बाद ममता पहली बार सार्वजनिक रूप से

दिखीं। उनके माथे पर टांके लगाए गए हैं। ममता ने जब घटनास्थल का दौरा किया

तब उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण की

गतिविधियों को लेकर प्राधिकारियों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। क्षेत्र में

बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण होने की बात स्वीकार करते हुए हकीम ने कहा कि

वामपंथी शासन के बाद से यहां और कुछ अन्य इलाकों में यह चलन बन गया।

राज्य

के दमकल और आपात सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि बचाव अभियान युद्धस्तर

पर चलाया जा रहा है और मलबे में दबे लोगों को जल्द ही बाहर निकाल लिया

जाएगा। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और

बचाव अभियान का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों

के अनुसार, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे। इमारत के

ढहने पर तेज आवाज के साथ पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। घनी आबादी

वाले इस इलाके में इमारत का मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें